हिमाचल प्रदेश में 17,000 पुलिस कर्मचारी और 8,000 होमगार्ड चुनावी रण की बागडोर संभालेंगे। वहीं, बाहरी राज्यों से भी शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पुलिस की टीमें आएंगी। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने मंडी पुलिस लाइन में पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी तैयारियों पर की गई समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से कही।