बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए नरसंहार के विरोध पर शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में लोगों का गुस्सा फूटा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व लोग पुलिस स्टेशन चौक के पर एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। गुस्साए लोगों ने बांग्लादेश में पेश आ रही घटनाओं की निंदा की और इस पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन में गायत्री परिवार, आर्य समाज, ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल, राजपूत सभा के पदाधिकारी शामिल रहे। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर ने कहा कि भारत का हर हिंदू बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें। अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।