फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर में पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर में सोमवार को पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 20 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत समिति लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी सदस्यों से निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धर्मपुर बालम राम, पंचायत निरीक्षक संजय पराशर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद अब पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं और क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें