फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: योग दिवस पर नवोदय विद्यालय पंडोह में एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी के 522 कैडेट्स ने नवोदय विद्यालय पंडोह में सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना रहा। कमान कर्नल वीएसएम सुनील भट्ट ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें