फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 10 अगस्त को विदेशी वस्तुओं के विरोध में सड़कों पर उतरेगा स्वदेशी जागरण मंच

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 10 अगस्त को देश भर में विदेशी वस्तुओं के बढ़ते प्रचलन के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के भी सभी प्रमुख स्थानों पर यह प्रदर्शन आयोजित होंगे और लोगों से विदेशी छोड़कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्वदेशी शोध की प्रमुख प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि आज विदेशी वस्तुओं ने भारतीय बाजारों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है जोकि हमारे स्वदेशी उत्पादों के लिए घातक साबित हो रहा है। लोग अपना अधिकतर सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं और इससे स्थानीय कारोबार पर भी विपरित असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देश वासियों से स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। इसलिए स्वदेशी जागरण मंच द्वारा इस मुहीम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। बीती 12 जून से स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी अपनाने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अगस्त को विरोध प्रदर्शन आयोजित होंगे जिसमें विदेशी वस्तुओं को जलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि आज विदेशों ने भारत को एक बाजार के रूप में देखना शुरू किया है। आए दिन विदेशी वस्तुओं का प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग अपने घरेलू बाजारों को ही भूलते जा रहे हैं जिससे आपसी भाईचारा, मेल जोल और लगाव भी खत्म होता जा रहा है। यह सब हमारी संस्कृति और सभ्यता के लिए घातक है। इससे समय रहते सचेत होने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें