फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधायक चंद्रशेखर बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में खामियों के खिलाफ विधायक चंद्रशेखर की ओर से शुरू किया गया आमरण अनशन 38 घंटों से बुधवार को भी अवाहदेवी चौक पर जारी रहा। यहां उनके साथ समर्थक भी जुटे हुए हैं। विधायक चंद्रशेखर ने यहां हाईवे निर्माता कंपनी और सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ कोताही बरतने पर मोर्चा खोला है। विधायक का आरोप है कि मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य में उनके क्षेत्र में कंपनी और अधिकारियों की ओर से कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। चंद्रशेखर ने बताया कि हाईवे निर्माणाधीन कंपनी व मोर्थ के अधिकारियों से बात करने का समय अब समाप्त हो गया है। पिछले दो सालों से यहां की जनता इन अधिकारियों से अनुरोध पर अनुरोध करती आ रही थी , लेकिन इन अधिकारियों ने यहां की जनता की एक नहीं सुनी। अब इस आंदालन का समाधान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के अलावा और कोई भी नहीं कर सकता है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मपुर के हालातों से पूरी तरह से बाकिफ हैं। सीएम सुक्खू का आर्शीवाद व समर्थन भी उनके साथ है और आज सुबह भी फोन कर सीएम ने कुशलक्षेम जाना है। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से इस लापरवाही के खिलाफ हस्तक्षेप कर निर्माता कंपनी और अधिकारियों को यहां से हटाया नहीं जाता है तब तक वह यहां से उठने वाले नहीं हैं। बताया कि कंपनी की लापरवाही की वजह से धर्मपुर विधानसभा की 22 पंचायतें पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में इन अधिकारियों की लापरवाही से 400 के करीब मकान पूरी तरह से टूट हो गए हैं। इनके द्वारा लगाए गए डंगे पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। विधायक ने एक बार इन अधिकारियों को यहां से बदलने की मांग उठाते हुए जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने की भी मांग केंद्र से रखी है। वहीं इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेता रजत ठाकुर के द्वारा अनशन को लेकर की गई टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें