फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लडभड़ोल के खद्दर-बलहड़ा जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर के खद्दर-बलहड़ा जंगल में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आशंका जताई जा रही है कि कुछ शरारती तत्वों ने जंगल में यह आग लगाई थी। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और रात में ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की इस सूझबूझ से एक बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जंगल में आग तेजी से फैल रही थी। इसी बीच खद्दर-बलहड़ा के निवासी निशांत चौहान, बुधी सिंह और सुधीर चौहान ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। घंटों की भारी मशक्कत के बाद इन युवाओं ने आग को पूरी तरह से बुझाने में सफलता हासिल की। गनीमत यह रही कि गांव के निचले हिस्से में स्थित एक मुर्गी पालन केंद्र इस आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया, अन्यथा लाखों का नुकसान हो सकता था। वन परिक्षेत्र अधिकारी लडभड़ोल मोनिका ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जंगलों का रोजाना निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। यदि इस मामले में शरारती तत्वों का पता चलता है, तो वन विभाग उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें