फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: विजेंद्र मेहरा बोले- 12 फरवरी को होगी देशव्यापी हड़ताल

मजदूर संगठन सीटू की मंडी में राज्य प्रधान विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ. कशमीर सिंह ठाकुर, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, कुलदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, जगत राम, स्वदेश ठाकुर सहित 45 कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2026 में यूनियनों के विस्तार और संघर्ष तेज करने की योजना तैयार की गई। इसके चलते निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की ओर से खत्म किए गए 29 श्रम कानूनों तथा मनरेगा कानून की बहाली की मांग को लेकर 12 फरवरी को सभी यूनियनें हड़ताल करेंगी। 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा मांगों को पूरा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहीदी दिवस पर 23 मार्च को सभी जिलों तथा यूनियन स्तर पर प्रोग्राम किए जाएंगे। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं होने के चलते हमीरपुर ऑफिस पर निरंतर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर 10 जून को शिमला सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों, रेहड़ी फहड़ी मजदूरों, एनएच, फोरलेन, हाइडल, बीआरओ, सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, औद्योगिक, सीमेंट व अन्य मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन विकसित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीटू इस वर्ष में प्रवासी ,ठेका व आउटसोर्स तथा मेडिकल रिपर्जेंटिव मजदूरों को संगठित करने का कार्य प्राथमिकता पर करेगा। इसके अलावा बिजली के नए मीटर लगाने के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें