फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दो लाख स्क्रिनिंग, 75 हजार एक्स-रे और 29 हजार का नैट परीक्षण, टीबी स्कोर में नंबर 1 बना मंडी

टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन में मंडी जिला पूरे प्रदेश में नंबर वन पर आया है। इसके लिए जिला को बेस्ट टीबी स्कोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सीएमओ मंडी डा. दीपाली शर्मा ने बताया कि मंडी जिला ने वर्ष 2025 में टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मरीजों की समयबद्ध पहचान, उपचार की नियमितता, पोषण सहायता वितरण और जन-जागरूकता गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप मंडी जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है। अभियान के दौरान जिला में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग और जांच की गई। आंकड़ों के अनुसार संवेदनशील जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 1 लाख 88 हजार लोग शामिल हुए। 75 हजार लोगों की एक्स-रे जांच की गई। 29 हजार व्यक्तियों के नैट परीक्षण किए गए। डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार मंडी जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अथक परिश्रम और जन-सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र और जिला को टीबी मुक्त करने का है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्य किया जा रहा है और लोगों की जनसहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। गांव स्तर से शुरूआत करके गांवों, फिर पंचायतों, ब्लॉक और जिला को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार मंडी जिला की 81 पंचायतें टीबी मुक्त हैं जबकि 2025 का आंकलन अभी होना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें