फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 50 लाख से सुधरेगी लडभड़ोल-सांडापत्तन सड़क की दशा

लडभड़ोल-सांडापत्तन सड़क मार्ग की खस्ताहालत अब जल्द सुधरने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने भ्रां से कुटला तक 1700 मीटर हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया हैं। जिसके लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से सड़क की टायरिंग और सुरक्षा के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं। इस बार में सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि यह कार्य आगामी अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। अब मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। मुख्य मार्ग के अन्य गड्ढों को भरने का एस्टीमेट भी मंजूरी हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें