फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्मार्ट मीटर के विरोध में हुंकार, मतेहड़ पंचायत में महिलाओं और ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतेहड़ में मंगलवार को पंचायत प्रधान प्रमोद चौहान के नेतृत्व में स्थानीय महिला मंडलों और ग्रामीणों ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विशाल जुलूस निकाला और स्पष्ट चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में पंचायत में स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं करेंगे। पंचायत प्रधान प्रमोद चौहान ने कहा कि स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता में भारी डर और भ्रांतियां हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब पुराने मीटर सुचारू रूप से चल रहे हैं, तो तीसरी बार मीटर बदलने का क्या औचित्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी निजी कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए जनता पर यह व्यवस्था थोपी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों के पास साधारण मोबाइल हैं। अगर किसी फंक्शन के दौरान रात को बैलेंस खत्म हो गया,तो गरीब आदमी तुरंत रिचार्ज कहाँ से करेगा? सरकार इन मीटरों को तुरंत बंद करे। महिला मंडल लोअर जोल की प्रधान शशि कुमारी ने कहा कि विभाग ने बिना पंचायत को सूचित किए और बिना ग्रामीणों की सहमति के ट्रांसफार्मर और घरों में मीटर फिट कर दिए, जो सरासर धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या मीटिंग के मीटर लगाना गलत है। कई बुजुर्गों के पास मोबाइल तक नहीं है, वे रिचार्ज की तकनीक कैसे समझेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिजली पर स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, कल पानी पर लगेंगे, जिससे गरीबों का जीना मुहाल हो जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी या फ्री बिजली का लालच नहीं चाहिए। वे नियमानुसार बिल भरने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें पुराना मीटर सिस्टम ही वापस चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें