मंडी। पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड मंडी जिले में सेल्ज ऑफिसर और माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 6 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर और 7 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं से स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मंडी जिला रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 94591-43074 पर संपर्क किया जा सकता है।