फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: रमा ठाकुर बोलीं- कांग्रेस ने महिलाओं से किया खुला विश्वासघात

अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Jan 2026 03:33 PM IST

भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक रमा ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा मनाली में 1500 रुपये देने की घोषणा पर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई। सत्ता में आने के बाद प्रदेश की 28 लाख महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात कर रही है। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं ने 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की हर महिला को बिना किसी शर्त 1500 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही थी, लेकिन आज तीन साल बीत जाने के बाद भी यह वादा केवल जुमला बनकर रह गया है। मंडी से जारी प्रेस बयान में रमा ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने न आय सीमा की बात की, न पात्रता की और न ही किसी क्षेत्रीय भेदभाव का उल्लेख किया, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने अपने ही वादों पर शर्तें, नियम और क्षेत्रवाद थोपना शुरू कर दिया। हकीकत यह है कि प्रदेश की अधिकांश महिलाओं को यह राशि कहीं भी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल प्रदेश के मुखिया हैं, न कि किसी एक जिला या अपने पसंदीदा क्षेत्रों के। यदि लाहौल-स्पीति या मनाली में किसी योजना की घोषणा की गई है तो भाजपा उसका स्वागत करती है, लेकिन यह समझ से परे है कि प्रदेश के अन्य हिस्सों की महिलाओं से मुख्यमंत्री जी को क्या बैर भाव है। कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने ही कथनों में उलझे हुए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री को बिना किसी देरी के पूरे प्रदेश की महिलाओं को 2022 से लेकर आज तक की पूरी बकाया राशि देने की घोषणा करनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें