फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल स्कूल में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे बचाव के गुर

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आपदा प्रबंधन के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के समय बचाव और राहत कार्यों के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को आपदा के प्रकारों और उससे बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें बच्चों ने आपदा के समय सुरक्षित रहने के लिए 'स्टॉप, होल्ड एंड कवर' तकनीक का बेहतरीन ढंग से अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल में गठित आपदा प्रबंधन की विभिन्न समितियों ने भी पूरी निपुणता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अभ्यास के तहत एक आपातकालीन परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें 'घायल' हुए छात्रों को अन्य छात्रों की सहायता से स्ट्रेचर पर डालकर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में लाया गया। वहां पहले से मुस्तैद फर्स्ट एड समिति के सदस्यों ने घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और मरहम-पट्टी उपलब्ध करवाई। मॉक ड्रिल के अलावा प्रार्थना सभा में बच्चों के स्वास्थ्य और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को दूषित पानी से होने वाले जल जनित रोगों के कारण और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, समाज में फैल रही नशे की बुराई और इसके गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में भी बच्चों को सचेत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें