फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: रिकाउंटिंग की मांग को लेकर सरकाघाट में हाईवोल्टेज ड्रामा, एसडीएम की गाड़ी के आगे लेटे लोग

पंचायत चुनाव परिणामों को लेकर सरकाघाट क्षेत्र के थोना वार्ड में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब वार्ड के दर्जनों लोगों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रिकाउंटिंग (पुनर्मतगणना) की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सरकाघाट तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारी एसडीएम की गाड़ी के आगे ही लेट गए तथा प्रशासन से तत्काल रिकाउंटिंग करवाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई है और परिणामों की दोबारा जांच की जानी चाहिए। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और रिकाउंटिंग करवाने की मांग दोहराते रहे। करीब काफी देर तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं प्रदर्शनकारी वार्ड के मतदाताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें