फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पौधे लगाने के लिए जागरूक किए जा रहे किसान

अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 03:27 PM IST

उपमंडल धर्मपुर में इंडो-इस्राइल के सहयोग से बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नींबू प्रजाति की करीब 13 किस्मों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बरसात में इन पौधों को लगाया जाता है। पौधे कैसे लगाने हैं, लगाने से पहले क्या-क्या करना है और जब पौधा लग जाए तो उसके बाद उसका ध्यान कैसे रखना है, के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. अजय रघुवंशी ने बताया कि अगर किसी ने क्लस्टर लगाना है तो उसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होती है। बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से किसानों और बागवानों को पंचायतों में जाकर जागरुक किया जा रहा है। इस मौके पर धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें