फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: इसी साल बनकर तैयार होगा धर्मपुर लघु सचिवालय, मिलेगी सुविधा

अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 04:45 PM IST

क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लघु सचिवालय का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। भवन का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 5 प्रतिशत कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने तय किया है। लघु सचिवालय के बनकर तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सभी प्रमुख कार्यालय एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। धर्मपुर में वर्तमान में कई सरकारी कार्यालय किराये के भवनों से संचालित हो रहे हैं, जिससे आम जनता के साथ-साथ कार्यालयी कार्यप्रणाली में भी परेशानियां आती हैं। नए भवन के तैयार होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और लोगों को सरल सेवाएं मिलेंगी। लघु सचिवालय में करीब 16 विभागों के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, सिविल जज कोर्ट, तहसील कल्याण कार्यालय, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, जल शक्ति विभाग, फायर ब्रिगेड कार्यालय, खनन विभाग, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, राजस्व विभाग, डीएसपी कार्यालय, ट्रेजरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल होंगे। भवन बनने के बाद जनता को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कश्यप ने कहा कि लघु सचिवालय धर्मपुर भवन का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 5 प्रतिशत कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि वह समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें, ताकि आम जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें