फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कॉलेज छात्रा हत्याकांड: खेतों में छिप गया था आरोपी, भीड़ ने दबोचा

Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Apr 2026 01:33 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या कर दी गई। 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दराट से हत्या करने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया था। बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद गेहूं के खेतों में जाकर छिप गया था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घेरा डालकर युवक को पकड़ लिया, इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बेकाबू भीड़ आरोपित के पीछे पड़ गई। खेतों से पुलिस आरोपित को उठाकर सड़क तक लाई व भीड़ से बचाते हुए तुरंत पुलिस थाने ले गई। लोग इस निर्मम हत्या से भड़क गए हैं। भीड़ आरोपित को उनके हवाले करने की मांग करते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत करवाया व कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें