फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 27 घंटे के बाद खुल सका चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:36 PM IST

चंडीगढ़ मंडी मनाली सड़क मार्ग मंडी के 4 मील के पास शनिवार को दोपहर 1.30 बजे भारी भूस्खलन से बंद हो गया था। जो पूरी रात भर बंद रहा। जिला प्रशासन व केएमसी कम्पनी मलवे को नहीं हटा सकी। जबकि रविवार को भी 10.30 बजे तक मशीनें खड़ी रही मगर मलवा हटानें की जहमत नहीं की गई। 11 बजे सुबह एक एलएनटीवी एक जेसीबी मशीन वह भी नाली साफ करने वाले वकट के साथ टाइम पास कर रही थी। लोगों का सब्र जवाब देने लगा था। तभी मीडिया के लोगों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और कंपनी की मशीनों को काम पर लगाया। पुलिस ने भी कंपनी पर दवाब बनाया और 2 घंटे के बाद ही एक गर्भवती महिला की गाड़ी को निकाला गया। उसके बाद बाइक और पैदल लोगों को निकाला गया। शाम 5 बजे सड़क मार्ग पूरी तरह से बहाल हो सका। हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। 27 घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना जहां आम लोगों और पर्यटकों के लिए मुसीबत का कारण बना है। वहीं, जिला प्रशासन और केएमसी कंपनी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें