सरकाघाट, धर्मपुर, संधोल, टिहरा, बलद्वाड़ा क्षेत्र से आए हुए भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों ने सरकाघाट नगर परिषद के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार सरकाघाट मनीष ने की। नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष कश्मीर सिंह इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संयुक्त मोर्चा ऑफ ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओ आर) की सरकाघाट इकाई के अध्यक्ष सूबेदार राजूराम ने इसमें पूर्व सैनिक लीग तथा अन्य संगठनों से मिलकर के सबको एक प्लेटफार्म के ऊपर लाया था तथा सबने सरकारघाट में हमारे इलाके के जितने भी शहीद हुए हैं उनकी याद में एक युद्ध स्मारक बनाने के लिए अपनी समिति दी । संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा, जनरल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट रामेश् तपवाल तथा कोषाध्यक्ष रोशन लाल चौहान ने कहा कि दिसंबर 2024 को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि मिनी सचिवालय सरकाघाट के पीछे एक सेंट्रल पार्क है उसके एक कोने में एक सैनिक की प्रतिमा तथा उसके साथ उल्टी रखी हुई राइफल तथा सैनिक का हेलमेट लगाया जाएगा तथा इसके साथ ही मार्बल की बड़ी स्लेट के ऊपर उन सभी शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान, चीन या फिर उग्रवाद के विरुद्ध अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए गए हैं। इसके उपरांत संगठन के द्वारा एसडीएम सरकाघाट तथा सैनिक कल्याण मंत्री श्री धनीराम सैंडल को पत्र लिखकर उसमें आगे की कार्रवाई करने का निवेदन किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए आज की बैठक का आयोजन किया गया है नगर परिषद के अध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह तथा तहसीलदार महोदय ने सब के विचार सुनकर के अंत में इस कार्य में आगे की कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया है। इस बैठक में सूबेदार रामेश्वर कुमार, सूबेदार मेजर ओन्ली लेफ्टिनेंट अशोक चंदेल, सूबेदार सी एल पठानिया, कैप्टन के एस गुलरिया, हवलदार एस के वर्मा, नायक के डी गुलेरिया,सूबेदार मेजर रमेश कुमार जमवाल, सूबेदार मेजर विद्यासागर डोगरा, कैप्टन हुकुमचंद, कैप्टन बलदेव सिंह चौहान, कैप्टन प्यारचंद, सूबेदार हेम राज तथा कई अन्य ने भाग लिया।