फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: काैल बोले- केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से पुराने मनरेगा कानून को करे बहाल, नहीं तो होगा आंदोलन

Krishan Singh Updated Sat, 10 Jan 2026 03:28 PM IST

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि जिस विचारधारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी विचारधारा के हैं। तभी उन्होंने मनरेगा कानून का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम को वहां से हटा दिया है। यह बात उन्होंने शनिवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस महात्मा गांधी के कारण देश को आजादी मिली, उसके प्रति भाजपा के नेताओं के दिल में कितना मान-सम्मान है, आज इससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। भाजपा के नेताओं में महात्मा गांधी के प्रति नफरत के सिवाय और कुछ भी नहीं है। हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि वीबी-जी राम जी का नाम बदलकर फिर से मनरेगा किया जाए और इसमें पहले जो प्रावधान थे उन्हें यथावत रहने दिया जाए। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले 90ः10 के अनुपात में देश भर को मनरेगा के तहत बजट दिया जाता था लेकिन अब बहुत से राज्यों में 60ः40 का अनुपात कर दिया गया है। इस मौके पर उनके साथ धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर भी मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें