फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग अस्पताल बना मिसाल: स्वास्थ्य सेवाओं में दिख रहा बड़ा बदलाव

Krishan Singh Updated Sun, 07 Sep 2025 12:29 PM IST

सिविल अस्पताल करसोग में किए जा रहे बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाकर किसी भी व्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है। करसोग अस्पताल में हाल ही में लागू की गई नई व्यवस्थाएं न केवल मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा और पारदर्शिता भी बढ़ा रही हैं। बीते कुछ महीनों में सिविल अस्पताल में अनेक छोटे लेकिन दूरगामी असर डालने वाले बदलाव देखे गए हैं। जिनके परिणाम स्वरूप मरीजों और उनके परिजनों को पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सुविधाजनक माहौल मिल रहा है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से एक नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जा रही हैं, जिसकी प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार की ओर से अस्पताल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां पर स्त्री रोग, हड्डी रोग, सर्जन, शिशु रोग, डेंटल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी नियुक्ति की गई हैं। इसी कड़ी में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति होने की उम्मीद हैं।  इन आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से करसोग और आसपास के हजारों मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बीएमओ करसोग डाॅ. गोपाल चैहान का कहना है कि यह बदलाव पूरी तरह से जनहित और मरीज हित में है ताकि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें