फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर: ज्वलंत मुद्दों पर हिमाचल किसान सभा ने चौंतड़ा में किया प्रदर्शन

किसानों की बेदखली, पहलगाम हमला, चिट्टे की रोकथाम समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर हिमाचल किसान सभा की चौंतड़ा जोन कमेटी ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। सुकाबाग मेला मैदान से बीडीओ ऑफिस तक विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान किसानों को जमीन व घरों का मालिकाना हक देने, चिट्टे नशे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और इसके धंधे में शामिल लोगों की धरपकड़ करने, जोगिंद्रनगर अस्पताल व चौंतड़ा सीएचसी में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, मनरेगा कामगारों की 6 महीने से रुकी दिहाड़ी का शीघ्र भुगतान करने, 120 दिन का काम सुनिश्चित करने की मांग को लेकर तथा पहलगाम हमले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि किसानों की किसी भी प्रकार की बेदखली किसान सभा को मंजूर नहीं है। इसलिए बेदखली व तालाबंदी तुरंत रोकी जाए व जमीन व घरों का मालिकाना हक संबंधित किसानों को दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें