ब्यास नदी पर 12.30 करोड़ की लागत से भरमेरा पुल बनाया जाएगा। इस पुल के बन जाने से पिपली, कुठेहड़ा, दुर्ब्बल, धार और बुहला भडयाड़ा पंचायतों के हजारों लोगों के लिए जिला मुख्यालय मंडी पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। करीब 4 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में पहुंच चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि बड़ोण पुल से कुनकातर तक लगभग 30 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में कोई भी पुल न होने से बरसात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब भरमेरा पुल बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहा है। इस अवसर पर बीडीसी वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश, महिला नेत्री अंजना ठाकुर, प्रधान सपना देवी, बीडीसी जोगिंद्र सिंह, रोटेरियन रामलाल वालिया और पार्षद प्यार चंद भी उपस्थित रहे।