फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन ठाकुर बोले- जोगिंदद्रनगर में पांच नई पंचायतों का गठन, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 05:32 PM IST

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्र में सपैडू, योरा, डोहग, छत्तर और मनोह को नई पंचायतों के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बताया कि सबसे बड़ी पंचायत ढेलू का पुनर्गठन कर इसमें से डोहग और योरा नाम की दो नई पंचायतें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले पंचायतें इतनी बड़ी थीं कि चुनाव के दौरान वोटों की गिनती में पूरी रात लग जाती थी। अब छोटी पंचायतें बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की असुविधाएं दूर होंगी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए स्थानीय लोगों और युवा कांग्रेस अध्यक्ष दलेर, श्याम लाल व पूर्व डीएसपी सहित सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें