फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 'जन-जन का वृक्ष अभियान' के तहत जरेहड़ में औषधीय और फलदार पौधों का रोपण, ग्रामीणों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वन मंडल जोगिंद्रनगर द्वारा संचालित 'जन-जन का वृक्ष अभियान' के तहत शुक्रवार को लांगना वन बीट के अंतर्गत जरेहड़ गांव में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और खाली पड़ी भूमि पर औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हराभरा बनाने का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में आंवला, हरड़, बहेड़ा, कचनार और जामुन जैसे पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन स्थानीय जलवायु और जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिससे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को औषधीय और फलदार वृक्षों का लाभ भी मिल सके। अभियान में जरेहड़ महिला मंडल की सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों तथा ग्राम पंचायत लांगना के नवनिर्वाचित उपप्रधान आयुष ठाकुर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से वन बीट लांगना के प्रभारी कमलकांत, वन बीट तुल्लाह के प्रभारी विनोद कुमार, वन बीट आल की प्रभारी दीपिका राणा, वन कर्मी इंद्र सिंह, वन मित्र शामली गुलेरिया, नेहा और जीवन सहित विभागीय टीम मौजूद रही। जरेहड़ महिला मंडल की प्रधान और अन्य स्थानीय लोगों ने भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें