नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंडी को खंडहर बनाने की कोशिश की जा रही है। मंडी में शिवधाम, मंडी कॉलेज भवन समेत अन्य कार्य ठंडे बस्ते में डाले गए हैं। मंडी को स्थिर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के जश्न को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि हिमाचल के इतिहास में इस कांग्रेस सरकार का कार्यकाल सबसे अधिक निराशाजनक रहा है। उन्होंने सरकार से एक साल की कोई भी बड़ी उपलब्धि पूछी है। सवाल उठाया है कि कांग्रेस सरकार ने केवल एक साल राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण काम किया। जिससे सिर्फ जनता परेशान हुई है।