फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जयराम बोले- हमीरपुर से भागने की तैयारी में सीएम सुक्खू, एक धेले का भी नहीं दिया योगदान

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि सीएम सुक्खू हमीरपुर में अपनी राजनीतिक जमीन को खिसकता देख अब वहां से भागने की तैयारी में हैं। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि बतौर सीएम उन्होंने हमीरपुर को एक धेले का भी योगदान नहीं दिया। यही कारण है कि अब सीएम वहां से भागकर किसी दूसरे स्थान से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने सीएम के मंडी में दिए उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें सीएम ने मंडी को अपना घर-परिवार बताते हुए यहां विकास की गंगा बहाने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने तीन वर्षों तक मंडी को सिर्फ उजाड़ने का काम किया, उनके मुंह से ऐसे बयान अच्छे नहीं लगते। तीन वर्षों में एक पटवार सर्कल तो खोल नहीं पाए, खुले हुए सभी संस्थान बंद कर दिए और चले हुए विकास कार्यों को रोक दिया, वे इस तरह की बातें कह रहे हैं। जयराम ने कहा कि आज सीएम की खुद उनकी ही पार्टी में स्वीकार्यता नहीं बची है और सभी उनको छोड़कर जाने को मजबूर हैं। जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने धारा 118 की फाइलें बाय हैंड मंजूर करवाने के लिए लोग रखे हैं। जयराम ने कहा कि जगत सिंह नेगी के विभागों में भयंकर भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने जगत सिंह नेगी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें नेगी ने जयराम से आपदा के नाम पर एकत्रित राशि पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि दानी सज्जनों ने जो भी मदद दी है वो सीधे प्रभावितों को दी है। मददगारों ने प्रभावितों की वास्तविक स्थिति को जानने के बाद ही उन्हें यह राहत दी है। इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आपदा प्रभावितों की मदद करने वाले सभी मददगारों का आभार भी जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें