फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच हो

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान सराज क्षेत्र की रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज के बालीचौकी क्षेत्र स्थित सुनारू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार को इसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। उन्होंने सरकार से मांग की कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी परिवार को ऐसी दुखद परिस्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही तय होना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें