फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, केंद्र की मदद पर उठाए सवाल

केंद्र सरकार से प्रदेश को 3920 करोड़ की स्पेशल रिलिफ मिली है जिसमें से 2600 करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को प्राप्त भी हो चुकी है। इसी धनराशि के दम पर इन दिनों प्रदेश सरकार खुद को सहज महसूस कर रही है और वेतन आदि की अदायगी कर पा रही है। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रिलिफ आरडीजी से कहीं बढ़कर है और इसे प्रदेश को अनटाइड ग्रांट के रूप में दिया गया है जिसे सरकार किसी तरह से खर्च कर सकती है। केंद्र ने यह धनराशि 50 वर्षों के लिए लोन के रूप में दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मदद के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र का आभार जताना चाहिए जबकि प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए लगभग चार वर्ष होने जा रहे हैं। इस पूरे कार्यकाल में कांग्रेस सरकार और सीएम ने सिर्फ भाजपा को ही कोसने का काम किया। उन्होंने सीएम से पूछा कि वे आखिर कब तक भाजपा को कोसते रहेंगे, प्रदेश के विकास की तरफ ध्यान देंगे भी या नहीं। सीएम ने प्रदेश का बंटाधार करके रख दिया है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा को कोसने का काम छेड़ रखा है। यही कारण है कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों मंे कांग्रेस की करारी हार हुई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इससे भी करारी हार होगी। प्रदेश की जनता सरकार से दुखी होकर चुन-चुनकर कांग्रेस के नेताओं को हराएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें