फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएम मोदी के आह्वान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भूतनाथ मंदिर में की पूजा

Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2024 12:15 PM IST

मंडी में शुक्रवार को आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि सभी देवी-देवताओं के पास जाकर देश के बेहतर भविष्य के लिए माथा टेकें। इस आह्वान पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बाबा से प्रदेश और देश के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कहने पर वह उनकी तरफ से बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंचे हैं और यहां पर माथा टेका है। कहा कि वह प्रधानमंत्री ने मंडी की भावनाओं को अपनी भावनाओं से जोड़ा है। जयराम ने कहा कि पीएम ने आह्वान किया कि देश हित और हिमाचल के हित में सभी अपने अपने देवी-देवतओं के दर जाकर माथा टेंके और आशीर्वाद लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें