फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी के आईटीआई चौक पर ऑटो में अचानक भड़की आग, मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के मंडी के आईटीआई चौक पर एक ऑटो में अचानक आग भड़क गई। आग से ऑटो जलकर राख हो गया। आग लगने के समय ऑटो में कोई नहीं था। अचानक भड़की आग से आसपास माैजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ऑटो के जलने से मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही रोजगार का जरिया भी खत्म हो गया। ऑटो में भड़की आग को मौके पर मौजूद लोगों और साथ लगती आईटीआई के छात्रों ने रेत और पानी डालकर बुझाया। आग की भेंट चढ़ा ऑटो मंडी के सुहड़ा मोहल्ले के सुधीर कुमार का था। उन्होंने बताया कि वह खाली ही बस स्टैंड की तरफ ऑटो ले जा रहे थे। इसी बीच ऑटो अचानक रुक किया। जैसे ही वह ऑटो को देखने के लिए बाहर उतारे तो उसमें अचानक आग भड़क गई। ऑटो यूनियन के प्रधान के ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें