फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: श्री विष्णु देव मतलोड़ा ने अपने नाम से संचालित सोशल मीडिया पेजों पर लगाया प्रतिबंध

Krishan Singh Updated Wed, 17 Sep 2025 02:08 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य श्री विष्णु देव मतलोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से संचालित सभी पेजों को प्रतिबंधित कर दिया है। देवता ने मंगलवार को अपने सात हारों के झाड़े में स्पष्ट चेतावनी दी कि अब उनके नाम से कोई भी वीडियो, फोटो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। देवता ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले को कठोर दंड दिया जाएगा। देव आदेश पर यह निर्णय देवता के जज ओम प्रकाश और अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लेना पड़ा। बैठक में देवता के कारदारों और देवलुओं ने भाग लिया। देवता की नाराजगी उनके नाम से सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार-प्रसार को लेकर है। जिसे अनुचित मानते हुए देवता कमेटी को तुरंत बैठक कर यह सख्त निर्णय लेना पड़ा। पुजारी पुष्प राज शर्मा ने आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि देवता की भावना का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है और सातों हारों को इस आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। जिसे सर्व सम्मति से बैठक में स्वीकार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें