फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Fire News: धर्मपुर के कुसरी में भीषण आग, पोल्ट्री फार्म जलकर राख; 200 तक बॉयलर मुर्गे जिंदा जले

मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के कुसरी (रोह) गांव में गुरुवार रात एक भीषण अग्निकांड में पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में फार्म में मौजूद करीब 150 से 200 बॉयलर मुर्गे जिंदा जल गए, जबकि पोल्ट्री से जुड़ा अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फार्म मालिक कृष्ण चंद्र पुत्र चिमनु राम को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि मुर्गों और सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही नुकसान का भी विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें