फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बॉलीवुड अंदाज में लॉन्च हुआ दीपक मट्टू का हिमाचली गीत

म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से सैकड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले मंडी के संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने अब हिमाचली गीतों को बॉलीवुड अंदाज में प्रस्तुत करने की पहल की है। इसी कड़ी में उन्होंने अपना पहला पहाड़ी रोमांटिक गीत तेरा नखरा लॉन्च किया है। गीत के बोल लिखने, संगीत देने और गाने का कार्य स्वयं दीपक मट्टू ने किया है, जबकि महिला स्वर द्रंग क्षेत्र के कटिंडी की मीना ठाकुर ने दिया है। फिलहाल गीत का ऑडियो संस्करण जारी किया गया है। दीपक मट्टू ने बताया कि जल्द ही इसका वीडियो भी बॉलीवुड शैली में तैयार कर दर्शकों के सामने लाया जाएगा। मंडी के समाजसेवी राजेश कपूर ने गीत का औपचारिक शुभारंभ किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें