फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा करने ग्राऊंड जीरो पर पहुंचे डीसी

मंडी जिला में बरसात के दौरान आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्बहाली के कार्य को गति प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बालीचौकी व गाड़ागुशैणी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में ग्राऊंड जीरो पर पहुंचकर प्रभावितों से संवाद किया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त गत दो दिनों तक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहे। उन्होंने जंजैहली में राहत कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद गाड़ागुशैणी पहुंचे। यहां पर उन्होंने राशन की उपलब्धता, संपर्क मार्गों की बहाली सहित संचार सेवाओं व अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गाड़ागुशैणी क्षेत्र में विभिन्न राशन डिपुओं का निरीक्षण कर खाद्यान्नों की गुणवत्ता भी जांची। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुशैणी में छात्रों से संवाद किया। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों से यहां करवाई जा रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बालीचौकी देवीराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) थुनाग ने बगड़ाथाच पंचायत के खुनाची गांव में पहुंचकर प्रभावितों से संवाद किया और क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में चर्चा कर उन्हें प्रदेश सरकार व प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी प्रदान की। उधर एक अन्य प्रशासनिक दल ने माणी पंचायत का दौरा किया और प्राथमिक पाठशाला शेगली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माणी, आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त सड़कों, विद्युत व पेयजल आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें