फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी में मांगों को लेकर गरजे काॅलेज प्राध्यापक, काली पट्टियां बांधकर किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर वल्लभ महाविद्यालय मंडी में स्थानीय इकाई की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की अध्यक्ष वनीता सकलानी ने कहा कि कई बार सरकार के समक्ष मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे महाविद्यालय शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इन न्यायोचित मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें