फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ईशांत भारद्वाज की नाटियों पर झूमी छोटी काशी, पांचवी सांस्कृतिक संध्या में खूब जमाया रंग

छोटी काशी मंडी में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार ईशांत भारद्वाज की नॉन स्टॉप नाटियों पर मंडी वासियों ने खूब ठुमके लगाए। इस सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और उनके लिए भी पंडाल में खूब तालियां बजीं। ईशांत भारद्वाज ने सवा 9 बजे के बाद स्टेज संभाला और करीब पौने घंटे तक अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से मंडी वासियों का मनोरंजन किया और पंडाल में मौजूद सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले विक्की राजटा और ममता भारद्वाज की नाटियों पर भी मंडी वासियों ने खूब धमाल मचाया और बीती रात को सेरी मंच पर सजा पंडाल भी पूरे 10:00 बजे तक दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आज शिवरात्रि महोत्सव की छठी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या है, जिसमें हंसराज रघुवंशी मधाल मचाने वाले हैं। वहीं इस संध्या में राज्यपाल हिप्र शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें