फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बना सिरदर्द, लगातार भूस्खलन से बढ़ीं लोगों की परेशानी

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डेम से आगे कैंची मोड़ फोरलेन के पास हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जिस उम्मीद के साथ फोरलेन सड़क को बनाया गया था, वही अब लोगों के लिए चिंता और खतरे का कारण बनती जा रही है। एक तरफ से पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क करीब 15 से 20 फीट तक धंस चुकी है और सड़क किनारे लगी सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है। इस मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों की जान हर पल खतरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह क्षेत्र डबल लेन हुआ करता था, तब इतनी गंभीर स्थिति कभी नहीं बनी थी। लेकिन जबसे फोरलेन कटिंग की गई है, तभी से इस जगह पर लगातार भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी और वाहन चालकों ने खुलकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि फोरलेन के नाम पर जितनी बड़ी कटिंग की गई, उसके बाद इस क्षेत्र में भूसंतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें