फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: भलाणा मगरू और दोहरी गली के बीच अचानक सड़क पर आई गाय को बचाते खाई में गिरी कार

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर भलाणा मगरू और दोहरी गली के बीच मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे एक होंडा सिटी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार गाड़ी मंडी से बैजनाथ जा रही थी जब अचानक रोड पर आई गाय को बचाते हुए चालक की कार साइड में लगे बिजली के पोल से हल्की टकराकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी थी। हादसे के बावजूद सभी तीनों यात्री मामूली झटके के साथ सुरक्षित बाहर आ गए। घटना की सूचना पद्धर एसडीएम सुरजीत सिंह को दी गई। एसडीएम ने तुरंत पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजकर विस्तृत जानकारी ली और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। बाद में कार सवारों ने पद्धर प्रशासन, एसडीएम सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें