फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सुंदरनगर में होगा कैंप का आयोजन

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार भारत अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत अलग से कैंप लगाए जा रहे हैं। नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से जहां 15 से 49 वर्ष की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। वहीं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए हैं। नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर के प्रभारी डाॅ. चमन ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत एक कैंप बीती 19 तारीख को आयोजित किया गया था जबकि दूसरा कैंप 27 को और उसके बाद तीसरा कैंप 2 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी और उन्हें पेश आ रही समस्याओं और परेशानियों के बारे में सुनने के साथ ही उनके निराकरण के बारे में भी बताया जाएगा। कैंप के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर भी विशेष जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें