फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 10:45 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस एक तरफ से सड़क से बाहर चली गई और पेड़ के पीछे रुक गई। यदि पेड़ नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बस में सवार स्कूली बच्चों समेत अन्यों को चालक की सीट से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मैकेनिकल स्टाफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के चलते जरा सड़क के बाहर निकल गई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें