फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र बोले- टिहरा में खुद गिरवाए रेन शेल्टर को भी नहीं बनवा पा रहे विधायक

टिहरा में करीब एक वर्ष पहले गिराए गए रेन शेल्टर का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। हिमाचल किसान सभा, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार ज्ञापन सौंपने और धरना देने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले निर्माण कार्य शुरू तो किया था, लेकिन ढांचा खड़ा करने के बाद काम फिर से बंद कर दिया गया है। इस पर पूर्व जिला पार्षद भपेंद्र सिंह, प्रधान अंजू रांगड्डा, पूर्ण चंद, पूर्व प्रधान रूपचंद, यशपाल पठानिया, अरुण अत्री, सुरजीत सिंह सहित कई अन्य स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यशैली की निंदा की है। मांग की है कि रेन शेल्टर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही है और इसके लिए स्थानीय विधायक स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के मौखिक आदेश पर बीते वर्ष अक्तूबर में पुराने रेन शेल्टर को गिराया गया था और निर्माण कार्य का ठेका उनके नजदीकी ठेकेदार को दिया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद काम अधूरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें