फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बड़सू पहुंचे बड़ादेव कमरूनाग, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:54 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए अपने स्थान से रवाना हुए बड़ादेव कमरूनाग मंगलवार को बल्ह के बड़सू में पहुंचे। यहां पर सैकड़ों श्रद्धालुओं को उन्होंने दर्शन दिए और आर्शीवाद दिया। इस मौके पर सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शिवपाल ने उनका स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने देवता से प्रार्थना की कि शिवरात्रि मेला 2024 निर्विघ्न संपन्न हो और मौसम भी साफ रहे। क्योंकि इस मेले में देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मान्यता को पूरी करने के लिए आते हैं। अध्यक्ष ने देवता की समिति और अन्य श्रद्धालुओं से भी वार्तालाप किया और अनुरोध किया गया कि मर्यादा और परंपरा के अनुसार कार्य करें ताकि देवी-देवताओं की गरिमा भी बनी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें