फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भराड़पट्टा स्कूल में गर्भाशय कैंसर और एचपीवी टीकाकरण पर किया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट्टा में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ह्यूमन पैपिलोमा वायरस और इससे होने वाले गर्भाशय के कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश चंद कटोच की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बताया कि एचपीवी वायरस किस प्रकार संक्रमण फैलाता है और यह कैसे महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर का एक प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने इस गंभीर बीमारी के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें