फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ऑफिस मंडी में आज दोबारा हुई एंटी सबोटेज चेकिंग, नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 03:43 PM IST

डीसी ऑफिस मंडी की अधिकारिक मिले धमकी भरे ईमेल ने बुधवार को पूरे हिमाचल में सनसनी मचा दी थी। इस ई-मेल में मंडी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया है कि जिस आईडी में मुंबई हमले के मास्टर मांइड तहव्वुर राणा के नाम का इस्तेमाल किया गया है। तहव्वुर राणा नाम की इस आईडी को कौन इस्तेमाल कर रहा है, अभी तक यह जांच का विषय है। इसी कड़ी में वीरवार को एहतियातन आमजन की सुरक्षा के चलते फिर परिसर खाली करवाया गया। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि आज के लिए भी धमकी मिली थी जिसके चलते परिसर को खाली करवा जांच की गई। वहीं, अब कार्यालय सामान्य चल रहा है। ईमेल कहां से इसकी जांच चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें