फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को बताया सीपीआर देने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। आपदाओं के प्रति हम कितने जागरूक हैं, आपदा के समय कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय बैहना में विद्यार्थियों और लोगों को संबोधित करते एसडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

एसडीआरएफ टीम के सदस्यों रमेश कुमार, ललित, अनुज नेगी, कुलभूषण, हेमराज, विक्रांत, नागराज, संजय कुमार, दीपक और हेमराज ने विद्यर्थियों और लोगों को भूकंप आने पर कैसे बचें, फर्स्ट एड कैसे देनी है, गले में कुछ फंस जाए तो उसे कैसे निकालना है, के बारे जागरूक किया। इस दौरान हार्ट अटैक आने पर सीपीआर कैसे दी जाती है, के भी टिप्स प्रदान किए।
पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी छात्र अपना योगदान दें। एसडीआरएफ टीम की ओर से चलाया जा रहा आपदा जागरूकता कार्यक्रम बेहतरीन पहल है जिससे लोग जागरूक होंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रणजीत सिंह, एसएमसी प्रधान कन्हैया राव सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें