फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में कृतिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुद्दर में किशोरी बाल मेले का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेखा ठाकुर ने की।उन्होंने किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों और मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। बाल विकास परियोजना द्रंग की ओर से सुनील कुमार ने आईसीडीएस की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। चित्रकला और नारा लेखन में शगुन और भाषण प्रतियोगिता में कृतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान वृत्त पर्यवेक्षक विजय कुमार, पूनम ठाकुर, मीणा जसवाल, मंजुला देवी, स्कूल स्टाफ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें