मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की सक्रियता और संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से छात्रों के भविष्य और उनकी मांगों को लेकर किए गए लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप यह संभव हो पाया।
विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की थी। परिणाम घोषित होने से छात्रों को राहत मिली है। विद्यार्थी परिषद की मांग पूरी होने से छात्रों में काफी उत्साह है। संवाद