फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में राघव, आशिया और श्रेया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणित विषय के महत्व को समझाने के लिए एक नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे लेखों से गणित के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गणितज्ञ रामानुजन को याद किया। प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने बताया कि गणित विषय सभी समस्याओं का हल है। हमारे दैनिक जीवन में यह निरंतर काम करता है। इस अवसर पर स्कूल के चारों सदनों में प्रश्नोतरी स्पर्धा करवाई गई। आंबेडकर सदन से राघव, आशिया और श्रेया ने प्रथम स्थान और महाराणा प्रताप सदन से लावण्या, सुहानी और विकास ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर अध्यापक राकेश शर्मा, विनीता ठाकुर, दिलेर सिंह, परमजीत सहित समस्त स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें